HomeUncategorizedथाना गौरा चौराहा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी...

थाना गौरा चौराहा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी की ₹10,000/- की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई

*घटना का संक्षिप्त विवरण*-पीड़ित द्वारा थाना गौरा चौराहा पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उसके द्वारा ग्रो एप्प पर पैसा डालते समय गलती से किसी और क्यू-आर कोड़ पर ₹10,000/- रूपये भेज दिया गया था । उक्त घटना के संबंध में आवेदक द्वारा 1930 हेल्पलाइन पर काल कर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना गौरा चौराहा की साइबर हेल्पडेस्क द्वारा तत्काल तकनीकी जांच प्रारंभ करते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

*धनराशि वापसी का विवरण*-प्रकरण की जांच के दौरान समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त किए गए। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ₹10,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई,धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना गौरा चौराहा पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

*साइबर पुलिस टीम*-
थानाध्यक्ष : श्री हरीश सिंह
साइबर प्रभारी उ0नि0 : श्री दिग्विजय सिंह
का० प्रेम प्रकाश यादव
म०का० निकिता त्रिवेदी

*बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील*
बलरामपुर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना विलंब 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (“www.cybercrime.gov.in” (http://www.cybercrime.gov.in)) पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को होल्ड कराकर विधिक प्रक्रिया के माध्यम से वापस कराए जाने की संभावना अधिक रहती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments