HomeHealth & Fitnessदिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: ‘संसद चलो मार्च’ के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी (SP) की नेता डिंपल यादव और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने भी छात्रों की आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है।

मल्लिकार्जुन खरगे भी थे धरने में
राहुल गांधी मंगलवार की शाम करीब 3 बजकर 40 मिनट पर अपने सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंचे और पीएम मोदी का इस्तीफा मांगते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ उनकी बहन और सांसद प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी थे। पूरे 3 घंटे तक प्रधानमंत्री आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस के जवान राहुल गांधी को हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्होंने हटने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद करीब 6 बजकर 30 मिनट पर पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस सांसदों को डिटेन कर लिया।

हर भारतीय परिवार पर हमला
इससे पहले राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के कई सांसद धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने जनता से भी वहां आकर धरने में शामिल होने की अपील की थी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।

हमारे धरने में शामिल हों
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे-नहीं कर पाएंगे। इस बार तो बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा था कि मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए-प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments