Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवागत एसडीएम के सख्त तेवर:राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

नवागत एसडीएम के सख्त तेवर:राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी


नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुणाल ने नौतनवा में पदभार संभालते ही राजस्व मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंश निर्धारण, नामांतरण या भूमि विवाद जैसे किसी भी राजस्व मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। दैनिक भास्कर से बातचीत में एसडीएम कुणाल ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करना उनकी पहली जिम्मेदारी है। राजस्व विभाग के लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान को प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। एसडीएम कुणाल ने कहा कि कोई भी फरियादी निराश होकर वापस नहीं जाएगा; हर शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार उसका निस्तारण कराया जाएगा। एसडीएम ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को राजस्व या भूमि संबंधी कोई समस्या है, तो वे बिना झिझक सीधे उनसे मिल सकते हैं। तहसील दिवस हो या सामान्य कार्यदिवस, फरियादियों की शिकायतें स्वयं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भूमि विवादों के कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी। नवागत एसडीएम के इस स्पष्ट और कड़े संदेश से नौतनवा तहसील में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी आने और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होने के संकेत मिल रहे हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments