#बस्ती_न्यूज
बस्ती की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने नेपाल से भटककर भारत आए एक बालक को उसके परिजनों तक पहुंचाने का रास्ता साफ कर दिया है। लंबी प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया के बाद, सीडब्ल्यूसी ने मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे नेपाल दूतावास के अधिकृत प्रतिनिधियों को बालक को उसके परिजनों को सौंपने का अधिकार पत्र सौंपा। यह बालक नेपाल के कृष्णानगर का निवासी है और फरवरी माह में भटकते हुए बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मिला था। पुरानी बस्ती पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। सीडब्ल्यूसी द्वारा कराई गई चिकित्सीय जांच और काउंसलिंग में बालक ने अपना पता नेपाल के कृष्णानगर का बताया। बालक के संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए, सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन प्रेरक मिश्रा और सदस्यों अजय श्रीवास्तव, डॉ. संतोष श्रीवास्तव तथा मंजू त्रिपाठी ने उसे वाराणसी के बाल गृह में आवासित कराने का आदेश दिया था। तब से बालक वहीं रह रहा था। इस बीच, बस्ती सीडब्ल्यूसी ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास से लगातार संपर्क स्थापित किया और मामले की पूरी जानकारी साझा की। सीडब्ल्यूसी के प्रयासों के बाद, नेपाल दूतावास ने अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को बस्ती भेजा। इन प्रतिनिधियों ने बालक को बाल गृह से मुक्त कर नेपाल ले जाने का अनुरोध करते हुए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। सभी दस्तावेजों का गहन सत्यापन करने के बाद, सीडब्ल्यूसी ने बालक को नेपाल स्थित उसके घर पहुंचाकर परिजनों को सौंपने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही, अधिकृत प्रतिनिधियों को अधिकार पत्र भी सौंप दिया गया। सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन प्रेरक मिश्रा ने बताया कि दूसरे देश के बालक के मामले में सुपुर्दगी की प्रक्रिया सामान्य मामलों की तुलना में अधिक संवेदनशील और जटिल होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही बालक को नेपाल भेजने की अनुमति दी गई है, ताकि उसकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नेपाल से भटके बालक की घर वापसी:बस्ती सीडब्ल्यूसी ने नेपाल दूतावास के प्रतिनिधियों को सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












