Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा नगर पंचायत से 3 RO मशीनें गायब:भाजपा उपाध्यक्ष ने शिकायत की,...

मुंडेरवा नगर पंचायत से 3 RO मशीनें गायब:भाजपा उपाध्यक्ष ने शिकायत की, अधिकारी ने मरम्मत का आश्वासन दिया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती की मुंडेरवा नगरपंचायत में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाई गईं तीन आरओ मशीनें गायब होने का मामला सामने आया है। भाजपा मुंडेरवा मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने इस संबंध में लिखित शिकायत की है। चौधरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि अहरा अंबेडकर चौराहे, मुंडेरवा आईटीआई और गन्ना विकास इंटर कॉलेज के पास लगी आरओ मशीनें गायब हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मशीनें चोरी हुई हैं, तो क्या इसकी शिकायत दर्ज कराई गई? यदि नगरपंचायत ने हटवाया है, तो इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। नगरपंचायत द्वारा कुल 15 वार्डों में स्वच्छ व शीतल जल के लिए लगभग 15 आरओ मशीनें लगाई गई थीं। मंडल उपाध्यक्ष का आरोप है कि वर्तमान में एक भी आरओ मशीन काम नहीं कर रही है। उन्होंने कमीशन के चक्कर में घटिया मशीनें लगाने का भी आरोप लगाया, जिससे पानी नहीं आ रहा है। संजय चौधरी ने गायब मशीनों की जांच कर मुकदमा दर्ज कराने और खराब पड़ी मशीनों को ठीक करवाकर नागरिकों को शुद्ध व शीतल जल उपलब्ध कराने की मांग की है। इस विषय पर नगर अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि मशीनें गायब नहीं हुई हैं। मशीन का प्लेट खराब होने के कारण उन्हें निकलवाकर रखा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मशीनों को ठीक करवाकर जल्द ही दोबारा लगवा दिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments