HomeHealth & Fitness'छोटी काशी' को श्रावण के लिए संवारने निकले डीएम अंजनी कुमार सिंह,बोले-...

‘छोटी काशी’ को श्रावण के लिए संवारने निकले डीएम अंजनी कुमार सिंह,बोले- हर व्यवस्था हो चाक-चौबंद

लखीमपुर-खीरी,20 जुलाई(तरुणमित्र)। आगामी श्रावण माह के दौरान छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं के दृष्टिगत डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी शिव मंदिर पहुंचकर निर्माणाधीन कॉरिडोर का औचक निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल करते हुए साफ संदेश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
डीएम ने कार्यदायी संस्था यूपी-पीसीएल को निर्देश दिए कि श्रावण माह शुरू होने से पहले सभी जरूरी निर्माण और आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। एसडीएम को व्यक्तिगत निगरानी की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि कोई भी कार्य अधूरा न रहे और किसी प्रकार की शिथिलता सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दर्शन मार्ग, साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े सभी इंतजाम समय से पहले पूरे कर लिए जाएं, ताकि छोटी काशी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस दौरान एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, कार्यदाई संस्था यूपी-पीसीएल के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
 
बाबा भोलेनाथ के दरबार में टेका माथा,जनपद की खुशहाली की कामना
 
निरीक्षण के बाद डीएम अंजनी कुमार सिंह ने छोटी काशी के प्राचीन शिव मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित किए और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments