सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 70वीं वाहिनी ने सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार, 26 जून 2026 को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर से सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हुए। यह शिविर जी समवाय रामपुरवा 79 के अंतर्गत आने वाले ग्राम अम्बा में सुबह 10:30 बजे से 11:50 बजे तक लगाया गया। शिविर का संचालन डॉक्टर दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट रौनक कुमार और उपनिरीक्षक रविन्दर कुमार भी उपस्थित रहे। शिविर में ग्राम प्रधान सहित गाँव के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी बीमारियों का इलाज कराया और निःशुल्क दवाइयाँ प्राप्त कीं। ग्रामीणों ने SSB के इस मानवीय कार्य की सराहना की। इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह (ACN) जी कंपनी 79, आरक्षी सुभाष कुमार (LA) बीओपी बर्दिया और आरक्षी दिलीप छेत्री (LA) बीओपी 82 का विशेष योगदान रहा
SSB ने अम्बा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया:सैकड़ों ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ, दवाएं भी मिलीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












