रामपुर:आयुष विभाग द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज आर्य के निर्देशन में योग 2026 कार्यक्रम के तहत जगह-जगह कैंप का आयोजन किया जा रहा है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 365 दिन योग थीम की तैयारी को लेकर किला मॉडल मोंटेसरी स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने विभिन्न योग क्रियाएं सीखी।आयुष्मान आरोग्य मंदिर,राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर के योग प्रशिक्षक राजीव कुमार एवं अर्चना गुप्ता ने बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम और योगासन कराए।
टोल फ्री नंबर एवं आयुष मंत्रालय द्वारा जारी आनलाइन योग क्लास से जुड़ने के लिए जागरूक किया।उन्होंने कहा कि बचपन से योग करने की आदत डाल लें तो भविष्य में होने वाली बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।नियमित योग करें,अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए प्रतिदिन योग अपनाए।उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग और प्राणायाम करें।भस्त्रिका कपाल भांति अनुलोम विलोम भ्रामरी ताड़ासन,वृक्षासन पादहस्तासन,कटि चक्रासन,शशक आसन,मंडूकासन,वक्रासन,सेतुबंधासन पवनमुक्तासन,उत्तानपादासन,हलासन आदि योगासन कराए।












