HomeUncategorizedस्कूल चलो अभियान के दृष्टिगत शिक्षा की ओर बढ़ते कदम”*

स्कूल चलो अभियान के दृष्टिगत शिक्षा की ओर बढ़ते कदम”*

 

 

 

 

*माननीय विधायक सदर, श्रीमान जिलाधिकारी बलरामपुर, अपर पुलिस अधीक्षक* द्वारा बड़ा परेड ग्राउंड बलरामपुर महोत्सव से *स्कूल चलो अभियान के प्रति बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बालवाटिका रैली* को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

आज दिनांक 04.04.2026 को *माननीय विधायक श्री पलटू राम ,श्रीमान् जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय* की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद में शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज बलरामपुर महोत्सव, बड़ा परेड ग्राउंड से स्कूल चलो अभियान एवं बाल वाटिका जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर भव्य शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम में महोदय द्वारा बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ना तथा उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रत्येक बच्चा विद्यालय पहुंचे, यही एक सशक्त समाज की नींव है।

 

रैली के माध्यम से *“हर बच्चा, हर दिन स्कूल”* का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया, जिससे शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल का निर्माण हो सके।

 

इस अवसर पर *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी* सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments