#बस्ती_न्यूज
विकासखंड बनकटी के अंतर्गत मंगलवार सुबह ग्राम पंचायत बेहिल के एक तालाब में कचरे के दलदल में फंसे एक आवारा बछड़े को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना गांव के गुलरी ताल में हुई, जहां बछड़ा कचरे में फंसकर तड़प रहा था। गांव के गंगाराम यादव को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत तालाब में उतरकर बछड़े को निकालने का प्रयास शुरू किया। उनके इस प्रयास को देखकर गांव के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद गंगाराम यादव और उनके सहयोगियों ने बछड़े को दलदल से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए ग्राम प्रधान राधेश्याम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि यदि तालाब की नियमित सफाई करवाई गई होती, तो बछड़े की यह हालत नहीं होती। ग्रामीणों ने सरकार की छुट्टा पशुओं के प्रति चिंता और गौशालाओं के प्रावधानों का भी उल्लेख किया, लेकिन इस तरह के कचरा युक्त तालाबों में पशुओं के फंसने पर चिंता व्यक्त की। इस संबंध में विकासखंड बनकटी के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भवानी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार तालाबों की सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है और इस मामले की जांच करवाई जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि गुलरी ताल में घरों का गंदा पानी और कचरा डाला जाता है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बनकटी में आवारा बछड़ा तालाब के कचरे में फंसा:ग्रामीणों ने बचाया, प्रधान पर लापरवाही का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












