Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली पुलिस का सख्त एक्शन: पैदल गश्त के साथ चला अतिक्रमण हटाओ...

रुधौली पुलिस का सख्त एक्शन: पैदल गश्त के साथ चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बाजार में मचा हड़कंप

रिपोर्ट – सुशील शर्मा (जिला ब्यूरो चीफ, बस्ती)

बस्ती। जनपद बस्ती के थाना रुधौली पुलिस ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पैदल गश्त और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से अव्यवस्था फैलाने वालों में हड़कंप मच गया।



पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने रुधौली बाजार, बखिरा मोड़ तिराहा सहित प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। पुलिस ने दुकानदारों और ठेला-खोमचा संचालकों को सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी तथा चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

रुधौली पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा और उम्मीद जताई कि नियमित अभियान से बाजार में यातायात सुचारु रहेगा तथा कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments