श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे से अंजुमन हुसैनिया का एक काफिला कल गुरुवार शाम 5 बजे गोंडा जिले के ग्राम धर्मेई के लिए रवाना हुआ। यह काफिला कर्बला के शहीदों की याद में पुरसा पेश करने के लिए लगभग 91 किलोमीटर की दूरी तय कर धर्मेई पहुंचा था। गोंडा के धर्मेई पहुंचने पर अंजुमन के अज़ादारों ने मजलिस में शिरकत की। इस दौरान कर्बला के शहीदों की याद में बयान सुनाया गया। अंजुमन हुसैनिया नासिरगंज के नौहाख्वानों और अज़ादारों ने गमगीन माहौल में नौहाख्वानी और सीनाज़नी (मातम) कर इमाम हुसैन (अ.स.) की बारगाह में अपना पुरसा पेश किया। धर्मेई (गोंडा) में मजलिस व मातम का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अंजुमन का यह काफिला आज बुधवार रात करीब 2 बजे सकुशल अपने गृहनगर नासिरगंज (श्रावस्ती) वापस लौट आया। अंजुमन की इस धार्मिक यात्रा और अज़ादारी को लेकर स्थानीय लोगों और मोमीनन में काफी सराहना देखी जा रही है।
अंजुमन हुसैनिया नासिरगंज ने गोंडा में पुरसा पेश किया:धर्मेई में मजलिस व मातम का आयोजन, काफिला लौटा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












