उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को धानी स्थित राप्ती नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी के जलस्तर का जायजा लिया और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को सतर्क रहने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित समीक्षा करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखने पर जोर दिया। उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पाण्डेय ने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, कानूनगो राम प्रकाश चौरसिया, लेखपाल जीतेन्द्र, सोनू गुप्ता, शशिकपूर मिश्रा सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
धानी राप्ती नदी का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण:अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












