HomeHealth & Fitnessशाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को

शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका में मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सुनवाई की अगली तिथि 25 अगस्त नियत की है।

जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका पर आज 21 जुलाई को जिला न्यायलय में सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के कारण न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 25 अगस्त 2026 नियत की है। 

उल्लेखनीय है कि संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा करने वाले आठ याचियों की ओर से एक याचिका सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहाँ 19 नवंबर 2024 को दाखिल की गई थी जिस पर आज सुनवाई होनी थी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments