HomeHealth & Fitnessपरमार्थ निकेतन पहुंचे सुधांशु महाराज, स्वामी चिदानन्द को दी जन्मदिवस की बधाई

परमार्थ निकेतन पहुंचे सुधांशु महाराज, स्वामी चिदानन्द को दी जन्मदिवस की बधाई

ऋषिकेश। हिमालय की गोद में, माँ गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन आज ऐसे आध्यात्मिक संगम का साक्षी बना, जहाँ संतों के दर्शन, स्नेहिल संवाद के साथ दिव्य चेतनाओं का संगम हुआ। सुधांशु महाराज विशेष रूप से स्वामी चिदानन्द सरस्वती को उनके पावन जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलाशीष अर्पित करने हेतु स्वयं पधारें।

परमार्थ निकेतन में सुधांशु जी महाराज का आत्मीय अभिनन्दन परमार्थ गुरूकुल के आचार्यों व ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रों, पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि से किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं साध्वी भगवती सरस्वती की संत सुधांशु महाराज से दिव्य भेंट हुई। यह भारतीय संत परम्परा की उस अमर धारा का सजीव दर्शन है जो संतों के माध्यम से मानवता का उत्थान, संस्कृति का संरक्षण और विश्व में शांति के विस्तार हेतु प्रवाहित हो रही है।

इस दिव्य अवसर पर संतों ने संदेश दिया कि आज का युग सूचना का युग है। तकनीक ने संसार को जोड़ दिया है, किन्तु हृदयों को जोड़ने का कार्य केवल अध्यात्म ही कर सकता है। यदि हम अपने भीतर के मौन से जुड़ जाए, तो समाज में संवाद, परिवार में विश्वास और विश्व में शांति स्वतः स्थापित हो सकती है।

भारत की वास्तविक शक्ति उसकी आध्यात्मिक विरासत में निहित है। यह वह भूमि है जहाँ विजय का अर्थ किसी पर अधिकार स्थापित करना नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार पर विजय प्राप्त करना है। यही भारतीय संस्कृति का वैश्विक संदेश है और यही वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता भी।

संतों ने कहा कि आने वाला भारत केवल आर्थिक शक्ति से नहीं, बल्कि नैतिक शक्ति, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना से विश्व का नेतृत्व करेगा। युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ते हुए आधुनिकता को अपनाना होगा, क्योंकि वही विकास सार्थक है जिसमें मूल्य, मर्यादा और मानवीय संवेदनाएँ सुरक्षित रहें।

पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्रकृति के साथ सहअस्तित्व पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि पृथ्वी केवल संसाधन नहीं, हमारी साझा विरासत है। प्रकृति की रक्षा किसी अभियान का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का दैनिक आध्यात्मिक कर्तव्य है। इस अवसर पर स्वामी ने यमुना स्वच्छता व तटों पर दोनों ओर पौधा रोपण के विषय में भी विस्तृत चर्चा की।

सुधांशु महाराज ने परमार्थ निकेतन में प्रवाहित सेवा, साधना और संस्कार की धारा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र मानवता के लिए प्रेरणा-स्थल हैं, जहाँ व्यक्ति स्वयं को पहचानने के साथ-साथ समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को भी समझता है।

उन्होंने कहा, मैं पूरे सनातन समाज की ओर से स्वामी चिदानन्द सरस्वती के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने आया हूँ। आपका बहुत बड़ा उपकार हम सब पर है। आपने हमें दिशा प्रदान की है, आदर्श दिए हैं, संदेश दिए हैं, उपदेश दिए हैं। आपने हम सब को जीवन जीकर दिखाया है। आप प्रकृति से प्रेम करने वाले दिव्य व्यक्तित्व हैं। स्वामी ने सुधांशु महाराज को हिमालय की दिव्य भेंट रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

Previous article
श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह* के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर*मु0अ0सं0 56/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस थाना सोनवा में वांछित अभियुक्त साजन उर्फ समशेर अली पुत्र नजर मोहम्मद नि0 सलीकाबाद थाना नानपारा जनपद बहराइच को भेंसड़ी नहर पुल नहर विभाग की बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 28.04.2026 को वादिनी द्वारा थाना सोनवा पर उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी शमशेर अली उर्फ साजन ने शादी का झूठा वादा करके वादिनी के साथ दुष्कर्म करने तथा शादी करने से इनकार कर देने व वादिनी की अश्लील फोटो/ वीडियो फोन पर भेजने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया था। वादिनी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 56/2026 धारा 69,351(3) बीएनएस बनाम शमशेर अली उर्फ सजन पुत्र नजर मोहम्मद नि0 उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त को भेंसड़ी नहर पुल, नहर विभाग की बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता साजन उर्फ समशेर अली पुत्र नजर मोहम्मद नि0 सलीकाबाद थाना नानपारा जनपद बहराइच गिरफ्तारी का स्थान भेंसड़ी नहर पुल नहर विभाग की बिल्डिंग के पास थाना सोनवा श्रावस्ती गिरफ्तारी टीम 1.थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती। 2.म0उ0नि0 सुश्री शिल्पी 3.उ0नि0 अमित कुमार यादव 4.का0 विवेक सिंह
Next article
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments