सिसवा आईपीएल शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025-26 के तहत 16 से 18 मार्च 2026 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। मिल ने तिरसठ हजार पांच सौ पचपन क्विंटल गन्ने के लिए 2 करोड़ 53 लाख रुपये किसानों के खातों में भेजे हैं। यह राशि जल्द ही किसानों के खातों में जमा हो जाएगी। यह जानकारी मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार ने दी। विभागाध्यक्ष (गन्ना) धीरज सिंह ने गन्ना किसानों को गन्ने की फसल में टाप बोरर (मुड़िया) के प्रकोप के प्रति आगाह किया है। उन्होंने सलाह दी है कि किसान प्रभावित कल्लों को काटकर निकाल दें, ताकि मुड़िया का असर कम हो सके। धीरज सिंह ने यह भी बताया कि चीनी मिल के खाद गोदाम पर पोटजन (कोराजन), फरटेरा और घास मारने की दवाएं छूट पर उपलब्ध हैं। किसान इन दवाओं का प्रयोग कर अपनी गन्ने की उपज बढ़ा सकते हैं। गन्ना प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि चीनी मिल का एक सप्ताह का गन्ना मूल्य भुगतान अभी शेष है, जिसे शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शुगर मिल ने किया गन्ना भुगतान:सिसवा आईपीएल मिल ने किसानों के खातों में भेजी 2.53 करोड़ राशि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












