Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर के बेवा में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण:सुपरवाइजर ने बच्चों-गर्भवती महिलाओं के...

सिद्धार्थनगर के बेवा में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण:सुपरवाइजर ने बच्चों-गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जांच की, स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए


सिद्धार्थनगर में बुधवार को बयारा डुमरियागंज के बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र में सघन टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 43 उपकेंद्रों और टीकाकरण सेंटरों पर कुल 318 बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि 127 गर्भवती महिलाओं की प्रसव के पहले जांच के साथ उन्हें टीके लगाए गए। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत यह बीएचएनडी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेवा जियाउद्दीन में एएनएम वंदना यादव ने ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण किया और गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर आवश्यक सुझाव दिए। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रीता मधुकर ने वासाचक उपकेंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी बांटी गई। मधुकर ने लोगों को टीकों का महत्व समझाया, पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एएनएम प्रीति चौरसिया, आशा गुलनाज और नसरीन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments