#बस्ती_न्यूज
रोजगांव चीनी मिल क्षेत्र में ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन (63 कॉलम) की शुरुआत 20 जुलाई 2026 को विक्रमजोत गन्ना विकास सहकारी समिति, विक्रमजोत में हुई। इसका उद्देश्य किसानों को अपने गन्ने से संबंधित विवरणों की जांच करने का अवसर प्रदान करना है। उप गन्ना प्रबंधक श्री संदीप कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में इस प्रदर्शन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मिल के गन्ना सुपरवाइजर सहित कई किसान उपस्थित रहे। किसानों को संबोधित करते हुए, अधिकारियों ने सलाह दी कि वे अपने सट्टे से जुड़ी जानकारी जैसे भूमि का विवरण, गन्ना प्रजाति, गन्ना रकबा, गन्ना प्रकार (शरदकालीन/पौधा/पेड़ी), नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार संख्या और बैंक विवरण स्वयं जांच लें। यदि उपरोक्त विवरणों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति या शिकायत हो, तो उसे मौके पर ही दर्ज कराने और आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराकर उसका निस्तारण कराने की बात कही गई। किसानों को नए सदस्य बनने, उपज बढ़ोत्तरी रसीद कटवाने और घोषणा पत्र भरवाने जैसी प्रक्रियाओं को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें अपने सर्वे सट्टे से पूरी तरह संतुष्ट होने के लिए कहा गया। यह कार्यक्रम त्रिलोकपुर गांव, विक्रमजोत जोन और बभनान परिषद के अंतर्गत रोज़ागांव चीनी मिल, अयोध्या क्षेत्र में आयोजित किया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन शुरू:किसान भूमि, गन्ना प्रजाति; रकबा सहित विवरण जांचें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












