PRV वाहनों, दंगा निरोधक उपकरणों सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा, आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने हेतु प्रेरित करते हुए सामूहिक दौड़ लगवाई गई। साथ ही, अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा PRV वाहनों व अन्य सरकारी वाहनों में रखे दंगा निरोधक उपकरणों का निरीक्षण किया गया तथा उसके उचित रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।पुलिस कर्मियों को उच्च गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा परिसर में स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।आदेश कक्ष में रजिस्टरों की जांच की गई और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, और नागरिकों की सुरक्षा व सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, कर्मियों को समयबद्धता और कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी गई।












