#बस्ती_न्यूज
तिलकपुर स्थित प्राचीन जागेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पंचम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। प्रयागराज से पधारे कथा व्यास श्री श्री 1008 श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य जी महाराज ने पंचम दिवस पर शिव महिमा का गुणगान किया। उन्होंने अपने प्रवचन में भगवान शिव के तीन प्रमुख ज्योतिर्लिंगों – भीमाशंकर, वैद्यनाथ और रामेश्वरम् ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा और उनके महत्व का विस्तार से वर्णन किया। महाराज जी ने बताया कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से की गई शिव भक्ति से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और साधक को आध्यात्मिक उन्नति मिलती है। उन्होंने श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजन के विशेष महत्व पर भी प्रकाश डाला। महाराज जी ने कहा कि इस पवित्र माह में विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और पूजन करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कथा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान जागेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजन समिति ने दूर-दराज से आए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
तिलकपुर में शिव महापुराण कथा:पंचम दिवस पर स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य ने सुनाए ज्योतिर्लिंगों के महत्व
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












