Homeदेश (National)'लिख कर ले लो, हम बीजेपी-मोदी को हरा कर दिखाएंगे', राहुल गांधी...

‘लिख कर ले लो, हम बीजेपी-मोदी को हरा कर दिखाएंगे’, राहुल गांधी का एलान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस ही भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरा सकती है। उन्होंने भविष्यवाणी भी की कि देश में कोई और पार्टी बीजेपी को नहीं हरा सकती। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब 4 मई को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल और एमके स्टालिन की डीएमके पार्टी तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हार चुकी है।

राहुल गांधी का यह बयान एक तरह से बीजेपी के लिए चेतावनी और विपक्षी दलों के लिए आईना दिखाना है। राहुल गांधी ने किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही सोच रहे हैं कि इनका राज बना रहेगा, लेकिन इनका जाने का समय आने वाला है और उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: ‘संसद में कांग्रेस के साथ नहीं बैठना है…’, DMK ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी

लिख कर ले लो…

उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘लिख कर ले लो, सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही बीजेपी और नरेंद्र मोदी को हरा सकती है- और हम हराएंगे।’ उन्होंने कहा कि देख लेना भविष्य में बाकि सभी पार्टियां बीजेपी के सामने नहीं खड़ी हो पाएंगी। अंत में सिर्फ कांग्रेस पार्टी बीजेपी के सामने खड़ी होगी और बीजेपी को हराएगी।

‘बीजेपी ने चुनाव में चोरी की’

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहे जितना ‘वोट चोरी’ कर लें, लेकिन कांग्रेस उन्हें हराएगी। राहुल गांधी शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस के नेता बृजेंद्र सिंह की ‘सद्भाव यात्रा’ में शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल ने कहा, ‘हरियाणा का चुनाव बीजेपी ने चोरी किया… अब पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव चोरी किया है। इन्होंने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना दिया है।’

यह भी पढ़ें: हर दिन 107 रेप फिर भी छूट जाते हैं आरोपी, सिर्फ 24% मामलों में ही मिलती है सजा

चुनाव आयोग, नौकरशाही पर नियंत्रित

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव आयोग, नौकरशाही को नियंत्रित कर रखा है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और बीजेपी सोचते हैं कि अब इनका ही राज रहेगा, इन्हें कोई रोक नहीं सकता। मगर अब इनका जाने का टाइम आने वाला है। क्योंकि जनता यह बात समझ गई है कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह देश को बेचने का काम करते हैं।’

राहुल गांधी ने सद्भाव यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमारे नेताओं ने हरियाणा की नब्ज को समझा है। वे जनता के बीच गए और उनके मुद्दों को करीब से जाना है। मेरी सोच है कि कांग्रेस पार्टी के हर युवा नेता को हर प्रदेश में ऐसी यात्रा करनी चाहिए। यात्राओं से राजनीतिक समझ बढ़ती है, जनता से जुड़ाव होता है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है।’

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एक संदेश है कि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा से नहीं, सिर्फ मोहब्बत से चलेगा।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments