बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक इंटर कॉलेज शिक्षक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक शिक्षक की जान चली गई। मृतक की पहचान सुरेन्द्र कुमार चौहान (45) के रूप में हुई है, जो क्षेत्र स्थित लॉर्ड श्री राम इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र कुमार चौहान रोज की तरह मंगलवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वह प्रेमा दास कुट्टी के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और कॉलेज परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत:बहराइच में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ड्राइवर मौके से फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












