HomeHealth & Fitnessनवयुग कन्या महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने चलाया दाना-पानी अभियान

नवयुग कन्या महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने चलाया दाना-पानी अभियान

लखनऊ। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीन कैंपस समिति के तत्वावधान में भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए “ दाना-पानी अभियान ” चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर चिड़ियों एवं अन्य पक्षियों के लिए दाना एवं स्वच्छ जल की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में जीव-जंतुओं और पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता एवं पर्यावरणीय चेतना विकसित करना था।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.मंजुला उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पशु-पक्षियों की सुरक्षा एवं उनके जीवन के प्रति दया और संवेदना रखना भी हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने छात्राओं को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए प्रेरित किया। ग्रीन कैंपस समिति की संयोजिका ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल स्रोतों के अभाव के कारण पक्षियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, विद्यालय अथवा कार्यस्थल पर पक्षियों के लिए जल एवं भोजन की व्यवस्था करे, तो अनेक पक्षियों का जीवन बचाया जा सकता है। 

 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments