HomeHealth & Fitnessमनाली : ट्रैकिंग दल के टीम लीडर की नाले के बहने से...

मनाली : ट्रैकिंग दल के टीम लीडर की नाले के बहने से मौत, नदी किनारे शव बरामद

कुल्लू। जिला पुलिस कुल्लू के अंतर्गत थाना मनाली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। ट्रैकिंग के दौरान मझाच नाले को पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आए ट्रैकर का शव घटना के रविवार को व्यास नदी के किनारे से बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई की दोपहर को 10 ट्रैकर्स का एक दल शनाग और मझाच क्षेत्र से ऊपर पहाड़ी की ओर ट्रैकिंग के लिए गया था।

ट्रैकिंग के बाद वापस लौटते समय दल के टीम लीडर धनंजय वर्मा पुत्र राजेश वर्मा, निवासी उधमपुर, जम्मू मझाच नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मनाली से पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही सोलंगनाला में तैनात एसडीआरएफ की टीम को खोज एवं बचाव कार्य के लिए बुलाया गया।

रात के समय एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ओर संयुक्त टीमों द्वारा पूरी रात लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

डीएसपी क्षमादत शर्मा ने बताया किे रविवार सुबह वशिष्ठ के समीप व्यास नदी के किनारे उक्त युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उसके भाई कनव वर्मा द्वारा की गई।

इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की मदद से शव को व्यास नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments