श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा सेंमगढ़ा गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, क्रांति देवी (16) पुत्री अग्नू ने बुधवार देर शाम किसी बात पर नाराज होकर अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। अंदर देखने पर किशोरी फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। डॉक्टर अंकित अग्रवाल ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया है। सेमगढ़ा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
किशोरी ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का प्रयास:श्रावस्ती में गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












