Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस ने 52 वाहनों पर की कार्रवाई, 10 ई-रिक्शा सीज:शोहरतगढ़ में सघन...

पुलिस ने 52 वाहनों पर की कार्रवाई, 10 ई-रिक्शा सीज:शोहरतगढ़ में सघन चेकिंग अभियान के दौरान 60 हजार का जुर्माना


शोहरतगढ़ नगर पंचायत में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 52 वाहनों का चालान किया गया और 10 ई-रिक्शा जब्त किए गए। पुलिस ने कुल 60 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला। यह अभियान पुलिस पिकेट तिराहे पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और आवश्यक दस्तावेजों के बिना चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अवैध रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 10 ई-रिक्शा जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अभियान में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के साथ निरीक्षक सुभाष यादव, उप निरीक्षक संतोष यादव, उप निरीक्षक रामबदन यादव, उप निरीक्षक बलराम गौड़, उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव और हेड कांस्टेबल कुंवर प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments