Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम को लेकर परसरामपुर पुलिस अलर्ट:सीओ स्वर्णिमा सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों का...

मोहर्रम को लेकर परसरामपुर पुलिस अलर्ट:सीओ स्वर्णिमा सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के परसरामपुर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरैया स्वर्णिमा सिंह और थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सिकंदरपुर स्थित कर्बला स्थल का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मोहर्रम के ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का भी जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, अराजकता फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने जानकारी दी कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। जुलूस मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों और आयोजकों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन का लक्ष्य मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments