श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक ई-रिक्शा की टक्कर से सात वर्षीय बालक रसूल मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना ग्राम पंचायत कानीबोझी के मजरा प्रतापपुर में बनगई के पास प्रतापपुर मोड़ के निकट हुई। रसूल मोहम्मद, जो यास मोहम्मद का पुत्र है, सड़क पार कर रहा था, तभी मल्हीपुर से जमुनहा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल बालक को उसके परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। मल्हीपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए फरार ई-रिक्शा चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चालक की पहचान होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में ई-रिक्शा की टक्कर से बालक घायल:मल्हीपुर में चालक फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












