Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में मोहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस:अकीदत के साथ कर्बला में हुए...

श्रावस्ती में मोहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस:अकीदत के साथ कर्बला में हुए सुपुर्द-ए-खाक, अमन-चैन की दुआ


जोरडीह मोहर्रम के अवसर पर जनपद श्रावस्ती के विकास खंड इकौना क्षेत्र में ताजिया जुलूस अकीदत, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में निकाले गए। वीरपुर, पटनाखरगौरा, कोलाभार, मजगांव, साइन पुरवा समेत कई गांवों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में भाग लिया। इस दौरान इमाम हसन और इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला की ओर बढ़े। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। जुलूस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सबील लगाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं को शरबत एवं पेयजल वितरित किया गया। मोहर्रम के आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए गिलौला थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा था। प्रशासन की सतर्कता और क्षेत्रवासियों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments