Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राप्ती पुल पर दो बाइकों की टक्कर:युवक घायल, दूसरा बाइक सवार फरार

राप्ती पुल पर दो बाइकों की टक्कर:युवक घायल, दूसरा बाइक सवार फरार


इकौना-भिनगा मार्ग पर स्थित राप्ती पुल पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के अंधरपुरवा निवासी रवि गुप्ता (18) पुत्र शिव प्रसाद अपने गांव के पास लगे मेले में दुकान चला रहे थे। वह अपनी बाइक से पानी लेने जा रहे थे। राप्ती पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया। हादसे में रवि गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस फरार अज्ञात बाइक सवार की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments