Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)या हुसैन की सदाओं के बीच निकला ताजिया जुलूस:इकौना में सांप्रदायिक सौहार्द...

या हुसैन की सदाओं के बीच निकला ताजिया जुलूस:इकौना में सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम


श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में 10वीं मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इकौना कस्बे और आसपास के गांवों-मोहल्लों से ताजियाएं उठाई गईं। इन्हें धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ कर्बला तक ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। उन्होंने “या हुसैन” और “या अली” के नारे लगाए और इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया। कर्बला पहुंचने के बाद लोगों ने फातिहा पढ़ी और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। मौलानाओं ने कर्बला की घटना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हजरत इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उनकी शहादत आज भी इंसानियत, सच्चाई और त्याग का संदेश देती है। कर्बला स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस बल तैनात किया गया था और अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments