HomeHealth & Fitnessश्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव में दस विभूतियों का सम्मान

श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव में दस विभूतियों का सम्मान

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर के 65वें वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का समापन शुक्रवार को भक्ति, संस्कृति और सेवा के अद्भुत संगम के साथ हुआ। समापन अवसर पर आयोजित “श्री रामस्वरूप महाराज मेमोरियल पुरस्कार समारोह” में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, खेल एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 प्रबुद्ध विभूतियों को सम्मानित किया गया। वहीं भगवान श्री जगन्नाथ के महाभोग एवं महाप्रसाद वितरण में हजारों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने सम्मानित विभूतियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मंजरी उपाध्याय, अवधेश मिश्रा, साहित्यकार अशोक पांडेय, समाजसेवी सोमनाथ कश्यप, खिलाड़ी अबु हुबैदा, चिकित्सक डॉ. एस.के. तिवारी, समाजसेवी अनिल बसिन, समाजसेवी रुपेश अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता, शिक्षाविद् अन्नपूर्णा आचारी तथा लेखक डॉ. शिलावंत सिंह शामिल रहे।

 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments