लखनऊ। भाकपा (माले) रेड स्टार की केंद्रीय समिति के निर्णय के अनुसार 16 से 20 सितंबर 2026 तक कर्नाटक के रायचूर में 13वां पार्टी कांग्रेस (महाधिवेशन) आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। 3 मई 2026 को कन्नड़ भवन,रायचूर कर्नाटक में आयोजित बैठक में पार्टी कांग्रेस के आयोजन को स्वागत समिति का गठन किया गया।
पार्टी का यह 13वां कांग्रेस ऐसे निर्णायक समय में आयोजित हो रहा है जब अमेरिकी नेतृत्व वाला साम्राज्यवाद, दक्षिणपंथी कॉरपोरेटवाद, फासीवाद और युद्ध के माध्यम से विश्व की जनता पर अपना सबसे बड़ा हमला कर रहा है। इसके भयावह रूप फिलिस्तीन की जनता के खिलाफ अमेरिका-जायोनिस्ट इसराइली जनसंहार तथा ईरान पर आक्रमण के रूप में सामने आ रहे हैं। साथ ही, विश्व के अनेक देशों में दक्षिणपंथी नवउदारवाद और फासीवाद आक्रामक रूप में उभर रहे हैं।
इस दौरान पदाधिकारियों ने अपील करते हुए कहा की हम सभी क्रांतिकारी वाम, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक शक्तियों से अपील करते हैं कि वे पार्टी कांग्रेस के सफल आयोजन के लिए अपनी पूर्ण एकजुटता और सहयोग प्रदान करें। वहां पर मुख्य रूप से पीजे जेम्स महासचिव, आर. मनसाय्या पोलित ब्यूरो सदस्य (स्वागत समिति के महासंयोजक), कबीर पोलित ब्यूरो सदस्य,एम.डी. अमीर अली केंद्रीय समिति सदस्य, एम. गंगाधर राज्य कार्यकारी समिति सदस्य आदिा मौजूद रहे।











