#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय रवाना किया गया। यह गिरफ्तारी 25 अप्रैल को दोपहर 12:20 बजे भानपुर तिराहा स्थित टीवीएस एजेंसी के पास से हुई। आरोपी की पहचान गौर थाना क्षेत्र के ऐला निवासी नीरज यादव (19) पुत्र वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना 24 अप्रैल 2026 को सामने आई, जब एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को नीरज यादव बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर सोनहा थाने में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल 2026 को ही पीड़िता को बरामद कर लिया था। इसके बाद, 25 अप्रैल 2026 को आरोपी नीरज यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह, उपनिरीक्षक मधुसूदन यादव और हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह शामिल थे। आरोपी नीरज यादव के खिलाफ सोनहा थाने में मु0अ0सं0 90/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस दर्ज है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:सोनहा पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा, लड़की सकुशल बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












