Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गड़ौरा सहकारी संघ में गेहूं खरीद की शुरुआत:लंबे समय से बंद था,...

गड़ौरा सहकारी संघ में गेहूं खरीद की शुरुआत:लंबे समय से बंद था, किसानों को नजदीक ही उपज का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद


निचलौल क्षेत्र के सहकारी संघ गड़ौरा में लंबे समय से बंद पड़ी गेहूं खरीद व्यवस्था का शुभारंभ शनिवार को कर दिया गया। क्रय केंद्र के पुनः संचालन से क्षेत्रीय किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस खरीद प्रक्रिया का संचालन क्रय केंद्र प्रभारी धीरज मिश्रा एवं सचिव जितेंद्र कुमार मिश्रा की देखरेख में किया गया। सहकारी संघ के अध्यक्ष अंबरीश उर्फ मुन्ना गुप्ता की उपस्थिति में जिला सहकारी बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक हीरालाल गुप्ता ने फीता काटकर क्रय केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। पहले दिन जमुई कला निवासी संजय चौधरी का गेहूं खरीदकर केंद्र में खरीद कार्य की शुरुआत की गई। लंबे समय से केंद्र बंद रहने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इसके पुनः शुरू होने से उन्हें नजदीक ही उचित मूल्य मिलने की उम्मीद जगी है। कार्यक्रम में मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोहन चौधरी, मोहन रौनियार, मोहन पटेल, दीपू पांडेय, जलालुद्दीन, नंदलाल शर्मा, गुनेश्वर यादव, स्वामीनाथ, बिट्टू रौनियार, नन्दलाल रौनियार, रामफल, भोला, प्रमोद, रामआसरे, विनोद, संजय चौधरी समेत सहकारी संघ के कर्मचारी लिपिक विजय कुमार रौनियार और अन्य लोग मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments