HomeHealth & Fitnessछीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

लखनऊ विभूति खंड क्षेत्र में बुधवार देर रात विजयपुर के आगे किसान चबूतरा के पास गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला के रंजीतपुर सुनहरा निवासी मोनू शुक्ला उर्फ रोहित (25) मौजूदा समय में चिनहट क्षेत्र के विधायक चौराहा के पास रहता है। मोनू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पिछले करीब 15 दिनों से सैफ, शान यादव, अक्शीर, सार्थक यादव, डेविड, लकी यादव समेत कुछ अन्य लोगों से विवाद चल रहा था।

 
आरोप है कि उन लोगों ने उसके हाथ में तमंचा देकर वीडियो और रील बनाई थी। जिसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। बुधवार रात मोनू किसान चबूतरा के पास पहुंचा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी बाइक से वहां आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान तमंचे को लेकर छीना-झपटी हुई। इस दौरान गोली चल गई, जो मोनू के दाहिने हाथ को छूते हुए जांघ में जा लगी। सूचना पर इंस्पेक्टर विभूतिखंड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments