Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवाबगंज में नवीं मोहर्रम का जुलूस निकला:शिया समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन...

नवाबगंज में नवीं मोहर्रम का जुलूस निकला:शिया समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर मातम किया


नवाबगंज, बहराइच। गुरुवार रात नवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। शिया समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में अकीदत के साथ मातम किया। नवीं मोहर्रम का यह जुलूस गुरुवार रात करीब आठ बजे ढोड़े गांव की शिया मस्जिद से शुरू हुआ। मातम करते हुए अजादार हज्जिन मस्जिद चौराहा पहुंचे। हज्जिन मस्जिद चौराहा पर पूर्व प्रधान लुत्फुर रहमान अंसारी ने जुलूस में शामिल लोगों का जलपान से स्वागत किया। इसके बाद चौक घंटाघर पर मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि बेचेलाल जायसवाल ने भी जलपान की व्यवस्था की। मातम के बाद जुलूस का समापन अजादार नजर अली के घर पर हुआ। इस दौरान परवेज हुसैन, हसनैन, फैजान, सलमान हुसैन आरज़ू, हसनैन, जावेद हुसैन सहित कई अकीदतमंद मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments