Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक-बच्चा बाल-बाल बचे:मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर जलभराव से हादसा,...

ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक-बच्चा बाल-बाल बचे:मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर जलभराव से हादसा, सड़क की बदहाली पर सवाल


निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर शनिवार को सब्जियों से लदा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार एक बच्चा सुरक्षित बच गए। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। ई-रिक्शा में टमाटर, अदरक, नींबू, शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियां लदी थीं, जिन्हें विक्रेता सीमावर्ती क्षेत्र के रेगहिया बाजार ले जा रहा था। मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर सड़क किनारे बने गड्ढे और उसमें भरे पानी के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा में लदी सब्जियां सड़क और गड्ढे में बिखर गईं। इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे जगह-जगह बने गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत, गड्ढों को भरने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments