Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में एक साल पुरानी सड़क टूटी:गिट्टियां बिखरने से आवागमन में राहगीरों...

शोहरतगढ़ में एक साल पुरानी सड़क टूटी:गिट्टियां बिखरने से आवागमन में राहगीरों को दिक्कत


शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सड़क मरम्मत के एक साल के भीतर ही जर्जर हो गई है। श्मशान घाट लेदवा, महथा, गजहड़ा, लेदवामाफी और लेदवा गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क दूसरी बरसात में जगह-जगह से टूटकर बिखरने लगी है। सड़क पर गिट्टियां बिखरने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गिट्टियों में फिसलकर लोग गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। नए बने गड्ढों में जल जमाव भी हो रहा है। बौढ़ारी गांव के निकट बानगंगा मुख्य नहर से बानगंगा नदी श्मशान घाट लेदवा तक जाने वाली सड़क की स्थिति विशेष रूप से खराब है। इस मार्ग का उपयोग शोहरतगढ़ क्षेत्र के कई लोग श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए करते हैं। शवों को श्मशान घाट ले जाने वाले लोगों को नंगे पैर चलने पर रास्ते में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के कमलेश, कपूर चन्द्र, दीनदयाल और सीताराम सहित अन्य ग्रामीणों ने तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments