बृजमनगंज थानाक्षेत्र के फूलमनहा मम्मी चौराहा स्थित एक बर्तन की दुकान में शनिवार रात आग लग गई। इस घटना में व्यवसायी अनिल वर्मा का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बंजरहा सोनबरसा सुखरामजोत निवासी अनिल वर्मा की दुकान शनिवार शाम करीब 7 बजे बंद कर दी गई थी। दुकान बंद करने के कुछ देर बाद ही उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान से घना धुआं निकल रहा है और आग लग गई है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और अन्य व्यवसायी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। स्थानीय निवासियों के अनुसार आग लगने का कारण दुकान के अंदर बने मंदिर में जल रहा दीपक बताया जा रहा है। आग से दुकान में रखे बर्तन और अन्य सामान को भारी क्षति पहुंची है। व्यवसायी अनिल वर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना पर बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में बर्तन की दुकान में लगी आग:व्यवसायी का लाखों का सामान जलकर खाक, पुलिस जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












