इकौना तहसील क्षेत्र में सेमगढ़ा चौराहा से डीके जनता स्कूल तक का मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाता है। इससे स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दौरान स्कूल जाने वाले कई छात्र कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते समय फिसलकर गिर जाते हैं। इससे उनके कपड़े खराब होने के साथ चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कीचड़ और पानी के कारण उन्हें कई जगह साइकिल पैदल खींचकर ले जानी पड़ती है। कई गांवों को जोड़ता है मार्ग यह रास्ता केवल डीके जनता स्कूल तक ही नहीं जाता, बल्कि आसपास के कई गांवों को भी जोड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पक्की सड़क का निर्माण तत्काल संभव नहीं है तो फिलहाल खड़ंजा या गिट्टी डलवाकर मार्ग को चलने योग्य बनाया जाए। इससे बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।
सेमगढ़ा से डीके जनता स्कूल तक सड़क जर्जर:बारिश में कीचड़ में फंसते स्कूली बच्चे, जल्द मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












