Homeदेश (National)'कायर, यूजलेस और राक्षस...', रेणुका चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान के सामने कह...

‘कायर, यूजलेस और राक्षस…’, रेणुका चौधरी ने धर्मेंद्र प्रधान के सामने कह दिया?

राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच संसद परिसर के बाहर रेणुका चौधरी गरज पड़ीं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रेणुका चौधरी कह रही हैं कि ये सब कायर हैं, जो बच्चों पर आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ यह वीडियो शेयर किया जा रहा है कि रेणुका चौधरी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सामने ये बातें कही। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेणुका चौधरी के साथ इमरान प्रतापगढ़ी और कई अन्य नेता भी खड़े हैं। इमरान प्रतापगढ़ी के ठीक बगल में खड़े नेता को धर्मेंद्र प्रधान बताया जा रहा है।

दरअसल, दिल्ली में मानसून सत्र के पहले ही दिन जंतर मंतर पर ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान भारी बवाल हुआ। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसी को लेकर संसद के बाहर रेणुका चौधरी सरकार पर बरस पड़ीं।

यह भी पढ़ें: ‘जहां पेपर लीक हो, सख्ती दिखाओ…’, PM मोदी ने पेपर लीक पर क्या कहा?

क्या बोलीं सांसद रेणुका चौधरी?

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और उनपर आंसू गैस छोड़े जाने को लेकर संसद के बाहर कांग्रेस पार्टी की सांसद रेणुका चौधरी ने सरकार को कायर करार दिया। छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस पर उन्होंने कहा, ‘बच्चों पर आंसू गैस छोड़ने वाले कायर हैं, राक्षस हैं।’ सरकार छात्रों के विरोध को दबाने के लिए बल प्रयोग कर रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेणुका चौधरी के साथ इमरान प्रतापगढ़ी भी नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोगों ने लिखा कि ये बातें उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सामने कही लेकिन वीडियो में दिख रहे शख्स धर्मेंद्र प्रधान नहीं हैं। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि वीडियो में दिख रहे नेता, धर्मेंद्र प्रधान नहीं तो फिर कौन हैं?

यह भी पढ़ें: क्या ‘भगवंत केसरी’ की कॉपी है विजय की ‘जन नायकन’? डायरेक्टर ने दिया जवाब

कौन हैं वीडियो में दिख रहे शख्स?

इस वीडियो में रेणुका चौधरी के पास खड़े शख्स धर्मेंद्र प्रधान नहीं, बल्कि डॉ. सैयद नसीर हुसैन हैं। सैयद नसीर हुसैन कर्नाटक से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के वरिष्ठ राजनेता और राज्यसभा सांसद हैं। संसद के बाहर रेणुका चौधरी के साथ नसीर हुसैन भी थे। उन्होंने भी सरकार के इस रवैये से नराजगी जताई है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि उनकी पार्टी देश से जुड़े कई अहम मुद्दे संसद में उठाएगी। इनमें NEET पेपर लीक, छात्रों का प्रदर्शन, कथित ‘चंदा चोरी’ मामला और एथेनॉल ब्लेंडिंग से जुड़े सवाल शामिल हैं।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments