Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बारवां सोनिया-देउरावा मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त:हजारों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों के लिए खतरा...

बारवां सोनिया-देउरावा मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त:हजारों ग्रामीणों, स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनी जिम्मेदार क्या कोई बड़े हड़से का इंतज़ार कर रहे है


महराजगंज के मिठौरा बाजार क्षेत्र में बारवां सोनिया-देउरावा मुख्य मार्ग पर स्थित एक पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह पुलिया ड्रेन के ऊपर बनी है और अब किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की कथित अनदेखी के कारण हजारों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा दांव पर लगी है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिया का एक हिस्सा बुरी तरह टूटकर नीचे लटक गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों में हर समय पुलिया के धंसने का डर बना रहता है। विभाग की इस सुस्ती का खामियाजा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। जर्जर पुलिया के कारण बच्चों के अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, जिसके कारण इस गंभीर समस्या को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। बरसात का मौसम नजदीक है और ड्रेन में पानी भरने के बाद स्थिति और भी खराब होने की आशंका है। टिनक्कू पाण्डेय, सकिल, दरब सिंह, बिरिन्द यादव, राजेश गौड, मोछू यादव, झीनकू सिंह, पप्पू यादव और रघुबर गौड सहित कई ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल नई पुलिया के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments