#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत पसणा बानपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां दिनेश कुमार गुप्ता के घर की छत के ऊपर से 11000 वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है, जिससे परिवार को लगातार खतरा बना हुआ है। पीड़ित परिवार के अनुसार, यह खतरनाक स्थिति कई वर्षों से बनी हुई है। घर के सदस्य हमेशा इस डर में रहते हैं कि यदि कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति छत पर चला जाए, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दिनेश कुमार गुप्ता ने इस संबंध में कई बार बिजली विभाग से शिकायत की है और लाइन को हटाने का अनुरोध किया है। हालांकि, देईसाण बनकटी फीडर से संबंधित इस मामले में अभी तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार को आशंका है कि विभाग किसी बड़ी घटना के बाद ही इस पर ध्यान देगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में घर के ऊपर लाईन:पीड़ित परिवार कई वर्षों से हटाने की कर रहा मांग, विभाग बेखबर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!








