निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा कटहरी खुर्द निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ति गुरुवार को हजयात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर उनके परिजनों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और सकुशल वापसी की कामना करते हुए उन्हें गांव से विदा किया। कटहरी खुर्द निवासी नबी हसन और उनकी पत्नी मेहरुन्निसा को उनके परिवार और ग्रामवासियों ने बड़े उत्साह के साथ हज के लिए रवाना किया। नबी हसन ने बताया कि हज पर जाने का उनका सपना कई वर्षों से था। उनके बेटे अख्तर, मजीबुल्लाह, अताउल्लाह और सेराज ने मिलकर अपने माता-पिता को हज पर भेजने में सहयोग किया। उनकी हजयात्रा की अवधि 22 दिनों की रहेगी। उनका तीसरा बेटा मजीबुल्लाह निजामी विदेश में रहता है।बड़े बेटे अख्तर ने बताया कि उनके माता-पिता की हज पर जाने की इच्छा आज पूरी हुई है। इस अवसर पर मौलाना अबरार, अमजद खान, सद्दाम हुसैन, आलम अंसारी, ऐनुल, कमरुल, याकूब अली, तनवीर और शमसुल हुदा सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कटहरी खुर्द के बुजुर्ग दंपत्ति हजयात्रा के लिए रवाना:ग्रामीणों ने सकुशल वापस आने की कामना की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












