निचलौल विकास खंड की ग्राम सभा भारत खण्ड पकड़ी में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात उस समय हुई जब महिला टहलने निकली थीं। मृतका की पहचान पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलिम अली की माता हसमाती अली के रूप में हुई है। वह अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार गुरुवार रात प्राथमिक विद्यालय की ओर टहलने गई थीं। इसी दौरान दर्जनों आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके चेहरे और हाथों पर गहरे घाव थे। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। हालांकि, जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते, हसमाती अली ने वहीं दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। मृतका को शुक्रवार को कटहरी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बेटे अलीम अली ने बताया कि उनकी माता जी रात में टहलने गई थीं, तभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
आवारा कुत्तों के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत:महराजगंज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मां ने मौके पर तोड़ा दम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












