महराजगंज जनपद की ग्राम सभा लेदवां में मुख्य मार्ग की स्थिति बदहाल है। यह सड़क गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है, लेकिन जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मार्ग गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है। ग्रामीण इसका उपयोग बाजार, तहसील और जिला मुख्यालय तक जाने के लिए करते हैं। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। ग्रामीण अलाउद्दीन ने बताया कि सामान्य दिनों में किसी तरह आवागमन हो जाता है, लेकिन बरसात में सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। अमरूद, लक्ष्मी सहनी, रफी अली और मनोज सहनी जैसे अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से कठिनाई होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांववासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि उन्हें आवागमन में राहत मिल सके। ग्राम प्रधान पति समुद्दीन ने बताया कि सड़क की मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के लेदवां में मुख्य मार्ग बदहाल:बरसात में घुटनों तक पानी, ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












