Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लक्ष्मणपुर का मुख्य मार्ग बदहाल, कई गांवों का संपर्क प्रभावित:वर्षों से चौड़ीकरण...

लक्ष्मणपुर का मुख्य मार्ग बदहाल, कई गांवों का संपर्क प्रभावित:वर्षों से चौड़ीकरण का इंतजार, राहगीर व ग्रामीण परेशान


श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर गांव को कई अन्य प्रमुख गांवों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। यह संपर्क मार्ग वर्षों से चौड़ीकरण की प्रतीक्षा कर रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग होने के बावजूद यह रास्ता अब संकरी और जर्जर पगडंडी जैसा दिखता है। सड़क से गिट्टियां उखड़ चुकी हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए फिसलने तथा चोटिल होने का खतरा बना रहता है। यह मार्ग लक्ष्मणपुर को अचरौरा, शाहपुर, खलीफतपुर, भटपुरवा और नासिरगंज जैसे गांवों से जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग, जिनमें स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और दैनिक मजदूर शामिल हैं, इस रास्ते का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों शैलेश,सुरेश, साजन,देवपाल,आदि ने प्रशासन से इस मुख्य मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से उन्हें दैनिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments