Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराजगंज में मोरंग-बालू लदा ट्रेलर पलटा:बेलवाकाजी पुल की रेलिंग टूटी, ड्राइवर बाल-बाल...

महाराजगंज में मोरंग-बालू लदा ट्रेलर पलटा:बेलवाकाजी पुल की रेलिंग टूटी, ड्राइवर बाल-बाल बचा


महाराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र में बेलवाकाजी पुल पर मोरंग-बालू लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पुल की उत्तरी रेलिंग टूट गई, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या यूपी 53 एचटी 8927 बागापार की ओर से फुरसतपुर की तरफ जा रहा था। करीब 11 बजे जैसे ही ट्रेलर बेलवाकाजी पुल पर पहुंचा, चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद भारी-भरकम ट्रेलर पुल की उत्तरी रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस, डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद आशंका जताई गई कि पलटे हुए ट्रेलर के नीचे कोई व्यक्ति दबा हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर गहन जांच-पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। बाद में संबंधित व्यक्ति के सुरक्षित घर पहुंचने की जानकारी मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments