Homeदेश (National)CJP आंदोलन में खाना बांटने वाले को मसूरी ले गई पुलिस, कैब...

CJP आंदोलन में खाना बांटने वाले को मसूरी ले गई पुलिस, कैब करके वापस लौटा

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म हो चुका है। प्रदर्शनकारी अपने घर जा चुके हैं। इस बीच जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों को खाना बांटने वाले एक वॉलंटियर ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात पुलिस ने उसे उठा लिया, पूछताछ की, आंखों पर पट्टी बांधी और अपने साथ मसूरी ले गई।

वॉलंटियर का नाम जुनैद है, जो जंतर-मंतर पर आंदोलन की शुरुआत से ही जुड़ा था। जुनैद ने शनिवार को आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूरी रात उसकी आंखों पर पट्टी बांधे रखी। जुनैद ने बताया कि अगली सुबह, एक ऑफिसर ने उससे उसकी फंडिंग के सोर्स और उसने इतना सारा खाना कैसे बांटा, इस बारे में पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: ‘उन्हें ऐसा पैदा किया गया है’, LGBTQ पर क्या बोले मोहन भागवत?

जुनैद ने बताया कि वह शनिवार को मसूरी से कैब करके दिल्ली वापस लौटा।

हॉस्पिटल से लौटते वक्त पुलिस ने रोका

एक सोशल मीडिया वीडियो में जुनैद ने कहा कि उसे और उसके एक दोस्त को कुछ लोगों ने रोका। उन्होंने खुद को दिल्ली पुलिस का जवान बताया। जब पुलिस ने जुनैद को पकड़ा उस वक्त वह कुत्ते के काटने का इलाज करवाकर RML हॉस्पिटल से लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: ढाई साल तक खाली था पद, कौन हैं दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष लता गुप्ता?

CJP लीगल टीम को लगाई मदद की गुहार

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो जुनैद ने दावा किया कि वॉलंटियर्स को समर्थकों से मिले दान और डिलीवरी से खाना और पानी मिला। जुनैद ने कहा कि छात्रों के आंदोलन से जुड़ी लीगल टीम ने जानकारी के लिए उससे संपर्क किया है। जुनैद ने कहा कि CJP की लीगल टीम को उसकी मदद करनी चाहिए।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular